गर्मी के मौसम में या मसालेदार खाना खाने के बाद पेट में जलन, गर्मी और असहजता महसूस होना आम बात है। पेट की यह गर्मी अगर समय पर शांत न की जाए, तो गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
नेचुरल हेल्दी ड्रिंक्स
ऐसे में कुछ नेचुरल हेल्दी ड्रिंक्स आपकी पाचन क्रिया को सुधारने और पेट को ठंडक देने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे आसान और फायदेमंद ड्रिंक्स जो पेट की गर्मी को शांत करने में असरदार हैं।
गन्ने का जूस
गन्ने का जूस गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाला नेचुरल ड्रिंक है। इसमें मौजूद मिनरल्स पेट की जलन शांत करते हैं। पुदीना और अदरक मिलाकर पीने से यह और भी फायदेमंद बन जाता है।
नींबू पानी
नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने और पेट की गर्मी को शांत करने में असरदार होता है। इसका चटपटा और खट्टा-मीठा स्वाद गर्मियों में ताजगी देने के साथ पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है।
तरबूज का जूस
तरबूज का जूस शरीर को ठंडा रखता है और पेट की गर्मी को शांत करता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और मन को भी ठंडक मिलती है।
नारियल पानी
नारियल पानी गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने वाला बेहतरीन विकल्प है। यह पेट की जलन को कम करता है और ब्लड प्रेशर व स्ट्रेस जैसी समस्याओं में भी राहत दिला सकता है।
जौ का पानी
जौ का पानी पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करता है। इसमें शहद और नींबू मिलाकर पीने से यह और अधिक लाभकारी हो जाता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन क्रिया सुधारता है।
कब करें इन ड्रिंक्स का सेवन?
सुबह खाली पेट, दोपहर के समय या धूप से आने के बाद इन ड्रिंक्स का सेवन करना सबसे अच्छा होता है। इससे शरीर तुरंत ठंडक महसूस करता है और पेट की जलन भी कम हो जाती है।
पेट की गर्मी शांत करने के लिए इन नेचुरल ड्रिंक्स को अपने रूटीन में शामिल करें। हालांकि, किसी विशेष स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com