नहाने के बाद पानी पीना? सही या गलत

By Lakshita Negi
07 Mar 2025, 08:00 IST

क्या आपके दिमाग में भी कभी ये खयाल आया है कि नहाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? नहाने के बाद पानी पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक इसके बारे में आज हम आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय जी से इस लेख में विस्तार से जानेंगे। आइए आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय जी से जानें।

बॉडी टेंपरेचर में असर

नहाने से शरीर गर्म होता है और इसे तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से बॉडी के टेंपरेचर का बैलेंस खराब हो सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन पर असर

गर्म पानी से नहाने के तुरंत बाद अचानक ठंडा पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है, जिससे सिर भारी हो सकता है।

डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर

नहाने के तुरंत बाद पानी पीने से डाइजेशन पर भी असर हो सकता है। जिससे गैस और एसिडिटी की दिक्कत बढ़ सकती है।

कमजोरी और सिरदर्द के लिए

अचानक शरीर के टेंपरेचर में बदलाव होने से चक्कर, कमजोरी और सिरदर्द जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

नहाने के बाद कितनी देर बाद पानी पिएं?

एक्सपर्ट के अनुसार नहाने के कम से कम 20 मिनट के बाद ही पानी पीना चाहिए। इतने टाइम में बॉडी टेंपरेचर वापस नॉर्मल हो जाता है।

नहाने के बाद गुनगुना पानी

नहाने के तुरंत बाद अगर प्यास लगे, तो ठंडा नहीं बल्कि हल्का गुनगुना पानी पीना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

ठंडे पानी से नुकसान

नहाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से सर्दी-जुकाम और इम्यून सिस्टम पर नेगेटिव असर हो सकता है। इसलिए नहाने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिएं।

नहाने के बाद सही टाइम पर पानी पीने से शरीर हेल्दी रहता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com