सत्तू का पानी पीने के फायदे

By Kunal Mishra
19 Oct 2022, 11:05 IST

सत्तू के पानी में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। आइए जानते हैं सत्तू का पानी नियमित पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं –

सीने में जलन की समस्या

सत्तू का शरबत बना कर पीने से गैस की समस्या में आराम मिलता है। इस ड्रिंक के सेवन से पेट में एसिड की मात्रा कम होती है, जिससे पेट और सीने में होने वाली जलन की समस्या नहीं होती।

वजन कम करने में

सत्तू को पानी में घोल कर पीने से वजन बढ़ने की समस्या से आराम मिलता है। सत्तू फाइबर से भरपूर होता है, जो भूख कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। ये प्रोटीन का भी एक बेहतर स्रोत है, जो मांसपेशियों को मजबूती देगा।

पाचन बेहतर होता है

सत्तू को पानी में मिलाकर नियमित पीना पाचन के लिए बेहतर होता है, जिससे पेट संबंधी समस्याओं से भी आराम मिलता है। इस मिश्रण का सेवन कब्ज, एसिडिटी और गैस आदि की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

बॉडी में एनर्जी बनाए रखता है

सत्तू में कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है, जिस कारण इसे पानी में मिलाकर पीने से बॉडी दिनभर एक्टिव बनी रहती है। इसलिए सत्तू के शरबत को एनर्जी ड्रिंक भी बोला जाता है।

लिवर के लिए फायदेमंद

सत्तू को पानी में मिलाकर नियमित सेवन करने से आपके लिवर का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। इससे कार्ब्स को स्टोर करने में मदद मिलती है, साथ ही ये लिवर में जमा अपिशिष्ट को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

कैसे बनाए सत्तू का शरबत

एक गिलास ठंडे पानी में सत्तू मिलाएं, इसमें काली मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर रोजाना सुबह पिएं। इस मिश्रण में भूना हुआ जीरा भी दाल सकते हैं, यते भी फायदेमंद होगा।

इसलिए सत्तू का पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com