रात में दूध पीने से फायदे या नुकसान? जानें विशेषज्ञ की राय

By Aditya Bharat
15 Dec 2024, 17:00 IST

अक्सर लोग रात में सोने से पहले दूध पीते हैं, इसके कई लाभ भी हैं। आइए डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से इसके अन्य फायदों और होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं।

अच्छी नींद के लिए फायदेमंद

दूध में ट्रिप्टोफैन होता है, जो नींद में मदद करता है। सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध पीने से अच्छी और गहरी नींद आती है।

पोषक तत्वों का खजाना

दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन D और B12 जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।

मांसपेशियों की रिकवरी

दूध में कैसीन प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत और रिकवरी में मदद करता है। आप वर्कआउट के बाद दूध पी सकते हैं, इससे आपको फायदा मिलेगा।

हाइड्रेटेड रहता है शरीर

दूध पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। यह एक हाइड्रेटिंग ड्रिंक है, जो शरीर को ताजगी और ऊर्जा देता है।

लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले ध्यान दें

कई लोग लैक्टोज को पचा नहीं पाते। ऐसे लोगों को रात में दूध पीने से पेट में परेशानी हो सकती है। अगर आपको दूध सूट नहीं करता, तो इसे पीने से बचें।

कैलोरी में बढ़त

दूध में कैलोरी होती है, खासकर अगर आप सोने से पहले इसे पीते हैं। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह बात ध्यान में रखें।

एसिड रिफ्लक्स का खतरा

कुछ लोगों को रात में दूध पीने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। अगर आपको गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स की परेशानी हो, तो इसे रात में न पिएं।

रात को दूध पीने से फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। अपने शरीर की जरूरत और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दूध का सेवन करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com