गुड़ की चाय पीने से हो सकती हैं ये परेशानियां

By Priyanka Sharma
11 Dec 2024, 09:00 IST

सर्दियों में अक्सर लोग गुड़ की चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन इसकी चाय का सेवन करने से कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, गुड़ की तासीर गर्म होती है। गुड़ की चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है।

ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या

गुड़ की चाय के अधिक सेवन से बचना चाहिए। इससे लोगों को ब्लड शुगर के बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।

बदहजमी की समस्या

गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसकी चाय का अधिक सेवन करने से लोगों को पेट में बदहजमी होने और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अधिक सेवन से बचें।

नाक से खून आना

गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसकी चाय का अधिक सेवन करने से लोगों को नाक में खून आने की समस्या हो सकती है। इसके अधिक सेवन से बचें।

वजन बढ़ने की समस्या

गुड़ में अधिक मात्रा में कैलोरीज होती हैं। इसकी चाय का अधिक सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार, दिन में 2-3 कप से अधिक गुड़ की चाय के सेवन से बचें।

इंफेक्शन का खतरा

साफ-सफाई का ध्यान न रखने खराब गुड़ खाने या इसकी चाय का सेवन करने से लोगों को पेट में पैरासिटिक इंफेक्शन होने की समस्या हो सकती है।

पेट में गर्मी होना

गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसकी चाय का अधिक सेवन करने से पेट की गर्मी बढ़ने की समस्या हो सकती है। जिसके कारण लोगों की त्वचा पर भी असर पड़ता है।

गुड़ की चाय पीने से लोगों को लेख में बताई गई परेशानियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com