गर्मी में प्यास बुझाने के लिए अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं, लेकिन ये शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। यहां न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना ने कुछ नैचुरल और हेल्दी ड्रिंक्स बताए हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ सेहत भी सुधारता है।
खीरे का पानी
खीरे का पानी शरीर को ठंडक देता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है। यह वजन घटाने में मदद करता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। गर्मियों में रोजाना इसका सेवन करें।
खीरे का पानी कैसे बनाएं?
एक बोतल में पानी लें। उसमें खीरे की स्लाइस डालें। 15-20 मिनट तक छोड़ दें। इस फ्लेवर पानी को दिनभर पीते रहें। यह हाई बीपी वालों के लिए भी फायदेमंद है।
जीरा पानी
जीरा पानी पाचन तंत्र को सुधारता है और इम्युनिटी बढ़ाता है। यह आयरन से भरपूर होता है और बालों की सेहत में सुधार करता है। गर्मी में इसका सेवन बेहद लाभकारी है।
जीरा पानी कैसे बनाएं?
रातभर जीरा पानी में भिगो दें। सुबह इसे छान लें। चाहें तो इसमें शहद और नींबू मिलाएं। इस ड्रिंक को रोज सुबह या शाम को पी सकते हैं।
नींबू पानी
नींबू पानी शरीर को ठंडा रखता है और विटामिन C की कमी पूरी करता है। यह स्किन, इम्युनिटी और एनर्जी लेवल को बेहतर बनाता है। गर्मी के लिए बेस्ट नेचुरल ड्रिंक है।
नींबू पानी कैसे बनाएं?
गुनगुने या सामान्य पानी में नींबू का रस डालें। चाहें तो पुदीना और शहद मिलाएं। ठंडे नींबू पानी से गले में खराश हो सकती है, इसलिए सामान्य पानी का इस्तेमाल करें।
एलोवेरा जूस
एलोवेरा जूस स्किन को ठंडक देता है, डिटॉक्स करता है और एक्ने में राहत देता है। इसमें विटामिन A, C, E और B12 होता है जो शरीर को हेल्दी बनाए रखता है।
एलोवेरा जूस कैसे बनाएं?
एलोवेरा जेल निकालें। इसमें एक चम्मच शहद और नींबू मिलाएं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यह शरीर को शुद्ध करता है और गर्मी से होने वाली कई समस्याओं में राहत देता है।
गर्मी में कोल्ड ड्रिंक्स की जगह ऊपर बताए गए ड्रिंक्स का सेवन करें, ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com