लीची गर्मियों के मौसम में आने वाला पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफ्रूट है। इसे खाने के कई फायदे होते हैं। आप इसका जूस भी पी सकते हैं। लेख में जानें लीची का जूस पीने के फायदे-
पानी की कमी दूर करे
लीची में पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसका जूस पीने से शरीर में होने वाली पानी की कमी से बचाव होती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए आप लीची का जूस पिएं। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाता है।
बीपी में फायदेमंद
लीची का जूस बीपी पेशेंट के लिए गुणकारी होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम हाई बीपी को कंट्रोल करता है।
पेट के लिए
पेट को स्वस्थ रखने के लिए लीची का जूस पिएं। इसमें फाइबर होता है, जो पेट को स्वस्थ रखता है। इससे कब्ज और अपच दूर होती है।
वेट लॉस करे
फाइबर से भरपूर लीची का जूस वजन घटाने में भी आपकी मदद कर सकता है। इससे बॉडी में जमा फैट पिघल जाता है।
सावधानी
लीची का जूस पीने सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, डायबिटीज या अन्य गंभीर रोग होने पर इसे डॉक्टर की सलाह पर पिएं।
सेहतमंद रहने के लिए लीची का जूस पिएं। इससे पेट ठंडा रहता है। इसी तरह की सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com