छाछ की मदद से आप लंबे समय से हो रही कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं। इससे शरीर को कई अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं से भी बचाया जा सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं-
पोषक-तत्वों से भरपूर
छाछ में कई पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन-बी, बी12, राइबोफ्लेविन और प्रोटीन जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इनकी मदद से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
कब्ज से होगा बचाव
कब्ज में छाछ पीना फायदेमंद होता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट में बैक्टीरिया का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे पेट को ठंडा रखने में मदद मिलती है और इंटेस्टाइन को हेल्दी रखने में मदद की जा सकती है।
छाछ में मिलाएं ये चीजें
कब्ज से बचाव के लिए आप छाछ में 2 चीजों को शामिल कर सकते हैं। आप छाछ में अजवाइन और जीरा पाउडर मिक्स कर सकते हैं। इससे गैस, अपच और पेट की अन्य समस्याएं भी ठीक हो सकती हैं।
वेट लॉस में मदद मिलेगी
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो छाछ फायदेमंद होती है। इस ड्रिंक में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है। इसका सेवन करने से फैट बर्न किया जा सकता है।
लिवर को होगा फायदा
छाछ का सेवन करने से आप शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं। इससे बॉडी को डिटॉक्स किया जा सकता है। ऐसे में लिवर अपना कार्य सही तरीके से करता है और आप लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं।
हड्डियां होंगी मजबूत
छाछ का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद छाछ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से भी बचा जा सकता है।
कब्ज की समस्या से बचाव के लिए छाछ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com