गर्मियों में गन्ने का जूस शरीर को ठंडक देता है और फौरन एनर्जी भी बढ़ाता है। यह आसानी से हर जगह उपलब्ध होता है और स्वादिष्ट भी होता है। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि इसे पीने से वजन बढ़ता है। आइए डायटीशियन डॉ दीपिका रानी से जानते हैं क्या यह सच है?
गन्ना है न्यूट्रिएंट्स से भरपूर
गन्ने में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, थियामिन, राइबोफ्लेविन और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
क्या गन्ने का जूस मोटा करता है?
गन्ने में नैचुरल शुगर और कैलोरी होती हैं। ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है, लेकिन संतुलित मात्रा में यह वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है।
थकान दूर करे गन्ने का रस
गन्ने का जूस तुरंत ग्लूकोज देता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और गर्मी के मौसम में थकान दूर होती है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
गन्ने का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से ताकतवर बनाता है।
लिवर के लिए वरदान है
गन्ने का जूस लिवर की सेहत को सुधारता है और पीलिया जैसी समस्याओं में काफी लाभकारी माना जाता है।
कैंसर से लड़ने में मददगार
इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं, खासकर प्रोस्टेट कैंसर में।
ज्यादा सेवन के नुकसान
गन्ने का जूस ज्यादा पीने से उल्टी, चक्कर, पेट दर्द और खांसी-बलगम की समस्या हो सकती है। संतुलित मात्रा जरूरी है।
वजन बढ़ाने या घटाने के मकसद से गन्ने का जूस पीने से पहले हमेशा किसी न्यूट्रिशन एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com