क्या सोडा पीने से कैंसर का खतरा बढ़ता है?

By Aditya Bharat
04 Jun 2025, 07:00 IST

कैंसर एक गंभीर बीमारी है। कहा जाता है कि सोडा पीने से कैंसर का खतरा बढ़ता है। चलिए जानते हैं डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी की राय और सही जानकारी।

सोडा में क्या होता है?

सोडा में ज्यादा शक्कर, कैफीन और कार्बोनेटेड पदार्थ होते हैं। ये चीजें शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं और कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं।

क्या सोडा से कैंसर होता है?

डॉ त्रिपाठी के अनुसार, सोडा के ज्यादा सेवन से कैंसर समेत कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है। हालांकि, अकेले सोडा से कैंसर नहीं होता, लेकिन खतरा बढ़ सकता है।

गलत खानपान की आदतें

सोडा पीने वाले आमतौर पर जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड भी ज्यादा खाते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं और कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं।

स्वस्थ आहार से कैंसर को मात दें

कैंसर से बचाव के लिए जरूरी है स्वस्थ और संतुलित आहार। फल, सब्जियां, अनाज और पौष्टिक भोजन से शरीर मजबूत बनता है।

पानी पीएं, सोडा नहीं

ठंडे पानी का सेवन सोडा से बेहतर है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और वजन कंट्रोल रखने में मदद करता है, जिससे कैंसर का खतरा कम होता है।

नियमित व्यायाम करें

व्यायाम से वजन कंट्रोल रहता है और शरीर फिट रहता है। यह कैंसर के खतरे को कम करने में भी मददगार साबित होता है।

सोडा का सेवन सीमित करें

सोडा पीने की आदत को कम करें। इसके स्थान पर फलों का रस, नींबू पानी जैसे प्राकृतिक पेय लें, जो सेहत के लिए बेहतर हैं।

कोई भी बदलाव या लक्षण दिखें तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। सही समय पर जांच और उपचार से कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com