भारतीय घरों में घी का खूब सेवन होता है - रोटी, दाल और सब्जियों में इसका उपयोग आम है। लेकिन क्या घी से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? आइए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं।
कोलेस्ट्रॉल क्या होता है?
कोलेस्ट्रॉल शरीर में पाया जाने वाला फैट जैसा पदार्थ है, जो विटामिन डी, हार्मोन और पाचन में मदद करता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में यह नुकसानदायक हो सकता है।
घी का पोषण
घी में सैच्युरेटेड, मोनो और पॉलीअनसैच्युरेटेड फैट्स होते हैं। इसके अलावा इसमें कोलेस्ट्रॉल, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं।
घी से कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा या नहीं?
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना घी खाते हैं, किस क्वालिटी का है, और आपकी हेल्थ प्रोफाइल क्या है - कोई एक जवाब नहीं है।
गाय के घी के फायदे
गाय के दूध से बना घी ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ पर सकारात्मक असर डाल सकता है।
पैकेज्ड घी से सावधान
प्रोसेस्ड और पैकेटबंद घी में ट्रांस फैट्स हो सकते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और हृदय रोग की संभावना को बढ़ा सकते हैं।
बीमारियों में घी से परहेज
अगर आपको पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज या हार्ट डिजीज है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के घी का सेवन न करें।
पारिवारिक हिस्ट्री भी मायने रखती है
अगर आपके परिवार में कोलेस्ट्रॉल की समस्या रही है, तो घी का सेवन करते समय सतर्क रहना जरूरी है - आनुवांशिक जोखिम हो सकता है।
अगर आप फिजिकली एक्टिव हैं और संतुलित आहार लेते हैं, तो सीमित मात्रा में घी नुकसान नहीं करता। संतुलन ही कुंजी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com