क्या आम खाने से पेट फूलता है? जानें कारण

By Lakshita Negi
05 Jun 2025, 19:00 IST

गर्मी के मौसम में आम बहुत ज्यादा खाया जाता है। लेकिन कई लोगों को आम खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। इससे गैस, अपच और ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है। आइए आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा जी से जानें आम खाने के बाद यह दिक्कत क्यों होती है।

फ्रक्टोज की ज्यादा मात्रा

आम में नेचुरल शुगर होती है, जिसे फ्रक्टोज कहते हैं। जब शरीर इसे पूरी तरह से डाइजेस्ट नहीं कर पाता है, तो इससे गैस बनने लगती है और पेट फूलता है।

ज्यादा मात्रा में आम खाना

एक बार में बहुत ज्यादा आम खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर प्रेशर पड़ता है। शरीर में अचानक शुगर और फाइबर की मात्रा बढ़ती है, जिससे ब्लोटिंग की दिक्कत होती है।

आम खाने का गलत टाइम

अगर आम को खाने के तुरंत बाद या साथ में भारी खाना खाया जाए, तो इससे पेट में गैस और ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है।

अधपका या ज्यादा मीठा आम

कई लोगों को कच्चे या बहुत ज्यादा मीठे आम को खाने से भी पेट में जलन और गैस की दिक्कत हो सकती है। इसमें मौजूद चीनी आंतों में फर्मेंटेशन कर सकती है।

आम और दूध का मिक्सचर

कई लोगों को आम में दूध मिलाकर खाने की आदत होती है। इस मिक्सचर को हर कोई डाइजेस्ट नहीं कर सकता है और इससे ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है।

आंतों की सेंस्टिविटी

जिन लोगों की आंतें सेंसिटिव होती है, उनको कुछ कार्बोहाइड्रेट्स से दिक्कत होती है। आम में यह कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिससे ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है।

आम के साथ पानी पीना

आम खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से डाइजेशन में दिक्कत हो सकती है। इससे पेट में गैस व अपच की दिक्कत होती है, जिससे पेट भारी लगता है।

ब्लोटिंग से बचाव के लिए आम को सही मात्रा में और सही तरीके से खाना ही फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com