क्या कीवी खाने से खून बढ़ता है?

By Aditya Bharat
28 Feb 2025, 16:30 IST

कीवी एक स्वादिष्ट फल है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन सी, कैल्शियम, और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। इस फल के नियमित सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए Effect of Kiwi Fruit on Iron Absorption in Anemic Patients स्टडी के अनुसार जानते हैं क्या कीवी खाने से शरीर में खून बढ़ता है?

खून बढ़ाने के लिए कीवी

कीवी में आयरन और विटामिन सी की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। एनीमिया के मरीजों के लिए यह फल विशेष रूप से लाभकारी है।

इम्यूनिटी के लिए कीवी

कीवी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। यह बाहरी इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह फल बहुत फायदेमंद है।

डायबिटीज में मददगार है कीवी

कीवी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें शुगर कंट्रोल करने के गुण होते हैं और यह पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए कीवी

गर्भवती महिलाओं के लिए कीवी एक बेहतरीन फल है। इसमें फोलेट होता है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के दिमाग के विकास में मदद करता है। डिलीवरी के बाद भी यह महिलाओं के लिए फायदेमंद है।

पाचन तंत्र के लिए कीवी

कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को सही बनाए रखता है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है

कीवी का सेवन आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें विटामिन A होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है और उनकी सेहत को बेहतर बनाता है।

दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद

कीवी में पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और कोलेस्ट्रॉल के ल्वल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

हालांकि कीवी के बहुत सारे फायदे हैं, लेकिन ज्यादा सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जैसे स्किन रैशेज, एलर्जी, और पाचन संबंधित समस्याएं। इसलिए, इसे एक सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए और किसी भी बीमारी के दौरान डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com