क्या अंडा खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है?

By Aditya Bharat
24 May 2025, 15:00 IST

अंडे में प्रोटीन, विटामिन D, B12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो शरीर को ताकत और पोषण देने का काम करते हैं। सेकिन क्या अंडे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है? आइए डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

अंडे की तासीर क्या होती है?

डायटिशियन के अनुसार, अंडे की तासीर गर्म मानी जाती है। गर्मियों में अति सेवन से शरीर में गर्मी और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

पाचन पर असर

गर्मी के मौसम में अंडा धीरे पचता है। ज्यादा सेवन से पेट में गर्मी, गैस और अपच की समस्या बढ़ सकती है।

अंडे का संतुलित सेवन जरूरी

गर्मियों में अंडे का सेवन सीमित मात्रा में करें। रोज 1-2 अंडे पर्याप्त हैं, विशेषकर उन लोगों के लिए जो बहुत एक्टिव नहीं हैं।

मसल्स बिल्डिंग में सहायक

जिम जाने वालों और एथलीट्स को ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है। वे दिन में 4-5 अंडे तक खा सकते हैं, विशेषकर अंडे का सफेद भाग।

अंडे का सफेद और पीला भाग

अंडे का सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर और कम फैट वाला होता है। पीला भाग कोलेस्ट्रॉल में ज्यादा होता है, इसलिए इसका सेवन सीमित रखें।

दिल के मरीजों के लिए सावधानी

हार्ट या कोलेस्ट्रॉल की समस्या वाले लोगों को दिन में 2 से ज्यादा अंडे नहीं खाने चाहिए। डॉक्टर से सलाह लेकर सेवन करें।

अधिक सेवन के नुकसान

ज्यादा अंडे खाने से शरीर में गर्मी, कब्ज, मुंहासे, और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। विशेषकर गर्मियों में अधिक सावधानी जरूरी है।

अंडे सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन मौसम, उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर ही सेवन करना सबसे बेहतर है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com