क्या दही खाने से शुगर लेवल बढ़ता है?

By Aditya Bharat
12 Apr 2025, 17:00 IST

डायबिटीज मरीज अक्सर दही को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इसलिए आज की स्टोरी में हम डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी से जानेंगे क्या डायबिटीज के मरीज दही खा सकते हैं?

दही में क्या होता है खास?

दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स और प्रो-बायोटिक्स होते हैं जो पाचन और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। डायबिटीज में यह मददगार हो सकता है।

दही से कैसे कम होता है शुगर?

संतुलित मात्रा में दही ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को भी घटाता है।

पाचन तंत्र को राहत देता है

दही पेट और पाचन तंत्र को शांत रखता है। प्रो-बायोटिक गुण गैस, अपच जैसी समस्याओं को कम करते हैं।

वजन कम करने में मददगार

दही लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती और वजन कंट्रोल में रहता है। यह डायबिटीज मैनेजमेंट में मददगार है।

दही से कैसे सुधरता है इंसुलिन लेवल?

अगर डायबिटीज के मरीज नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं तो शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

किन चीजों से बचें?

फ्लेवर वाली या पैक्ड दही में छुपी हुई शुगर होती है। डायबिटीज में सिर्फ बिना शक्कर वाली सादा दही ही खाना चाहिए।

कितना और कब खाएं?

दिन में 1 बार, एक कटोरी सादा दही खाना फायदेमंद होता है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार सेवन करना बेहतर है।

दही डायबिटीज में मददगार हो सकता है, लेकिन ज्यादा मात्रा नुकसानदेह हो सकती है। हमेशा संतुलन बनाए रखें और डॉक्टर की राय जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com