काजू खाना शरीर और सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इससे आप खुद को कई समस्याओं से बचा सकते हैं, लेकिन क्या काजू खाने से मोटापा कम हो सकता है?
काजू खाने से वजन कम होता है?
डाइटिशियन गीतांजलि सिंह मानना है कि काजू शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, यह ड्राई फ्रूट वजन घटा और बढ़ा दोनों सकता है। इसके लिए आपको काजू की मात्रा, समय और खाने के तरीके पर ध्यान देना चाहिए।
काजू वजन कैसे घटा सकता है?
काजू में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट पाए जाते हैं। यह जरूरी पोषक तत्व आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। इससे आप ओवरईटिंग की समस्या से बच जाते हैं और वजन घटाया जा सकता है।
मेटाबॉलिज्म प्रोसेस होती है तेज
काजू खाने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे पाचन को सुधारा जा सकता है और मेटाबॉलिज्म प्रोसेस तेज होती है। ऐसे में वजन घटना आसान हो जाता है।
किस समय खाएं काजू?
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो काजू का सेवन सुबह या शाम के नाश्ते में कर सकते हैं। इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। आइये इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
शुगर होगी कंट्रोल
ध्यान रखें कि फाइबर से भरपूर काजू शुगर को कंट्रोल करता है। इससे बॉडी धीरे-धीरे ग्लूकोज को ब्लड फ्लो में छोड़ती है। ऐसे में ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
दिल को होगा फायदा
काजू का सेवन करने से हार्ट हेल्थ को फायदा होता है। इसमें अनसैचुरेटेड फैट होता है, जो दिल की समस्याओं के खतरे को कम करता है।
काजू खाने से वजन घटाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com