दही खाना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अगर इसको सही तरीके से खाया जाए तभी इसके फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद के अनुसार दही के बाद कुछ चीजों को खाने से हेल्थ में दिक्कत हो सकती हैं, जिससे तबियत पर खराब असर पड़ता है। आइए जानें की दही के बाद किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
दही के बाद दूध
दही खाने के बाद दूध पीने से पेट में गैस, सूजन और अपच की दिक्कत हो सकती है। इसको पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर खराब असर होता है।
दही के बाद मछली
दही खाने के बाद मछली खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ सकते हैं, जिससे स्किन एलर्जी और डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं।
दही खाने के बाद खट्टे फल
दही खाने के बाद खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, आंवला जैसे खट्टे फलों को खाने से एसिडिटी और डाइजेशन की दिक्कत हो सकती है।
दही के बाद प्याज
दही और प्याज का मिक्सचर शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ा सकता है। इस मिक्सचर से स्किन में एलर्जी के साथ अनहेल्दी डाइजेशन की प्रॉब्लम हो सकती हैं।
तैलीय और मसालेदार खाना
दही के तुरंत बाद तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से गैस, सूजन और पेट में जलन की प्रॉब्लम हो सकती है।
दही के बाद मूली
दही के बाद मूली खाने से बॉडी में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं, जिससे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। दही और मूली के मिक्सचर से एलर्जी और अपच हो सकती है।
दही के साथ गर्म चीजें
दही की तासीर ठंडी होती है, जबकि गर्म खाना शरीर के टेंपरेचर को बढ़ा सकता है, जिससे पेट में डिसबैलेंस हो सकती है।
दही के बाद इन चीजों को खाने से बचें और अपने डाइजेशन को हेल्दी रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com