पेट में बनती है ज्यादा गैस? इन फलों से करें परहेज

By Deepak Kumar
29 May 2025, 16:00 IST

अगर आपके पेट में अक्सर गैस बनती है तो कुछ फलों का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। ये फल पेट में गैस और एसिडिटी को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में सही फल चुनना बहुत जरूरी है।

एक्सपर्ट की मानें

गैस और एसिडिटी में हर फल फायदेमंद नहीं होता। कुछ फल एसिड रिफ्लक्स को बढ़ा देते हैं और पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए डायटीशियन कनिका मल्होत्रा से जानते हैं कि इस स्थिति में कौन-कौन से फल नहीं खाने चाहिए।

संतरा, किन्नू और मौसंबी से बचें

ये फल बहुत ज्यादा एसिडिक होते हैं। ये पेट में एसिड का स्तर बढ़ाते हैं और एसोफैगस को रिलैक्स कर रिफ्लक्स की समस्या को बढ़ा सकते हैं। एसिडिटी में इनका सेवन न करें।

अंगूर से एसिडिटी बढ़ सकती है

अंगूर में मौजूद ऑक्सलेट पेट के पीएच को बिगाड़ सकता है। इससे गैस और एसिडिटी की परेशानी और ज्यादा हो जाती है। अंगूर और इसके जूस से दूरी बनाएं।

अनानास भी है नुकसानदायक

अनानास में साइट्रिक एसिड होता है जो पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे एसिड प्रोडक्शन बढ़ता है और जलन या रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है।

खट्टे फलों से करें परहेज

खट्टे फल, जूस या स्मूदी के रूप में भी नुकसानदायक हो सकते हैं। एसिडिटी के मरीजों को खट्टे फलों के किसी भी रूप से परहेज करना चाहिए।

क्या खाएं?

केला एक ऐसा फल है जो एसिड को शांत करता है और पेट को ठंडक देता है। एसिडिटी में केला खाना सुरक्षित और लाभकारी होता है।

तरबूज और खरबूजा का सेवन करें

ये फल पानी से भरपूर और कम एसिडिक होते हैं। यह पेट को ठंडा करते हैं और गैस या जलन की समस्या को कम करते हैं। गर्मियों में ये बेहतरीन विकल्प हैं।

एसिडिटी में फल खाना है तो सोच-समझकर खाएं। खट्टे और गैस बढ़ाने वाले फलों से बचें और ऐसे फल चुनें जो पेट को ठंडक दें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com