इन 6 चीजों को खाने के बाद न पिएं दूध

By Deepak Kumar
02 May 2025, 12:45 IST

दूध सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ आहार ऐसे हैं जो इसके साथ या तुरंत बाद नहीं खाने चाहिए। गलत फूड कॉम्बिनेशन से पाचन, त्वचा और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं दूध पीने के तुरंत बाद किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

नींबू से रखें दूरी

दूध पीने के तुरंत बाद नींबू या नींबू से बनी चीजें न खाएं। इससे गैस, अपच और पेट की अन्य समस्याएं हो सकती हैं। नींबू की अम्लीयता दूध के साथ रिएक्ट करती है।

कटहल से बचें

दूध के तुरंत बाद कटहल खाने से स्किन पर रैशेज, खुजली या सोरायसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह पेट की गड़बड़ी और एलर्जी को भी बढ़ा सकता है।

उड़द की दाल न खाएं

दूध के तुरंत बाद उड़द की दाल खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे गैस और कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ सकती है। दोनों के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर रखें।

मछली के साथ दूध न लें

दूध और मछली का कॉम्बिनेशन त्वचा पर सफेद दाग और एलर्जी की वजह बन सकता है। साथ ही यह पाचन को भी बिगाड़ सकता है। दोनों के सेवन में अंतर रखें।

खट्टे फल न खाएं

संतरा, पाइनएप्पल जैसे खट्टे फलों का सेवन दूध के तुरंत बाद न करें। इससे शरीर को पोषण नहीं मिलता और कैल्शियम का अवशोषण भी बाधित होता है।

मूली खाने से करें परहेज

दूध पीने के बाद मूली खाना गैस, अपच और त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। यह कॉम्बिनेशन आयुर्वेद में भी वर्जित माना गया है।

आयुर्वेद क्या कहता है?

आयुर्वेद के अनुसार, दूध के बाद गलत चीजें खाने से पित्तदोष बढ़ता है। इससे त्वचा, पेट और इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है। सही समय और कॉम्बिनेशन जरूरी है।

दूध पीने के तुरंत बाद इन चीजों का बिल्कुल सेवन न करें। आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com