मानसून में लोग ताजे मटर की जगह फ्रोजन मटर का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन रोजाना इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। फ्रोजन मटर में स्टार्च, सोडियम और लेक्टिन जैसे तत्व होते हैं, जो कई समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
डाइटीशियन के अनुसार
आइए, एसेंट्रिक क्लीनिक की डाइटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि फ्रोजन मटर से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं।
पाचन तंत्र पर असर
फ्रोजन मटर में मौजूद लेक्टिन पाचन तंत्र की परत से चिपक सकता है, जिससे सूजन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अच्छी तरह पकाकर इसके प्रभाव को कुछ हद तक घटाया जा सकता है।
वजन बढ़ा सकता है स्टार्च
फ्रोजन फूड में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है। इसका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है और शरीर में अतिरिक्त फैट जमा हो सकता है, जिससे मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है।
डायबिटीज का खतरा
फ्रोजन मटर में मौजूद स्टार्च शरीर में जाकर ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। डायबिटिक मरीजों के लिए यह खतरनाक हो सकता है और उन्हें इससे परहेज करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव
फ्रोजन मटर में पाया जाने वाला सोडियम ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है। इससे हाई बीपी या लो बीपी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
हृदय रोग की संभावना
फ्रोजन मटर मोटापा, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को बढ़ावा देती है। ये सभी हृदय रोगों के प्रमुख कारण हैं। इसके नियमित सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
सीमित मात्रा में करें सेवन
फ्रोजन मटर को स्वाद के लिए सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें। रोजाना या भारी मात्रा में इसका सेवन करना सही नहीं है। बेहतर है कि सीजनल और ताजे मटर को प्राथमिकता दें।
यदि फ्रोजन मटर खाने के बाद शरीर में कोई भी असामान्य लक्षण जैसे पेट दर्द, थकावट या शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com