सूखा नारियल पोषक होता है, लेकिन इसकी तासीर ठंडी होती है और ज्यादा मात्रा में खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
एक्सपर्ट से जानें
आइए क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, डाइटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर गरिमा गोयल से जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारें में।
पेट से जुड़ी समस्याएं
अधिक मात्रा में सूखा नारियल खाने से पेट में भारीपन, गैस, दर्द या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह पाचन तंत्र पर दबाव डालता है, इसलिए सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
वजन बढ़ने का खतरा
सूखा नारियल मीठे पकवानों में ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसके अधिक सेवन से कैलोरी इंटेक बढ़ता है, जिससे शरीर का वजन तेजी से बढ़ सकता है। वजन कंट्रोल रखने वालों को सतर्क रहना चाहिए।
ब्लड शुगर हो सकता है हाई
सूखे नारियल में नेचुरल शुगर होती है। ज्यादा सेवन करने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए।
कब न खाएं सूखा नारियल?
जिन्हें सर्दी-जुकाम, कफ या पाचन की दिक्कत हो, उन्हें सूखा नारियल नहीं खाना चाहिए। यह शरीर में ठंडक बढ़ाता है और इम्यूनिटी कमजोर कर सकता है, खासकर वायरल बुखार में।
कैसे करें इसका सेवन?
सूखे नारियल का सेवन दिन के समय करें और सीमित मात्रा में करें। रात या सुबह इसका सेवन न करें। हलवा या खीर में भी इसका प्रयोग सीमित रखें तो फायदे मिल सकते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार
आयुर्वेद के अनुसार सूखे नारियल की तासीर ठंडी होती है। सुबह और रात में इसका सेवन कफ बढ़ा सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम, पाचन खराब और अन्य संक्रमणों का खतरा हो सकता है।
सूखा नारियल सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन अधिक मात्रा में यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com