चाइनीज फूड जैसे चाऊमीन, मोमोज, और अन्य व्यंजन आजकल सभी की पसंद बन गए हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इसे पसंद करता है। लेकिन क्या हम इसे रोज खा सकते हैं? आइए डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं इस सवाल का जवाब।
ज्यादा कैलोरी और फैट
चाइनीज फूड में कैलोरी और अनहेल्दी फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसका ज्यादा सेवन मोटापे का कारण बन सकता है, और मोटापा कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
सोडियम की ज्यादा मात्रा
चाइनीज फूड में सोया सॉस और अन्य सामग्री के जरिए ज्यादा सोडियम मिलता है। ज्यादा सोडियम से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, और दिल की समस्याएं हो सकती हैं।
एमएसजी का असर
चाइनीज फूड में मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) का इस्तेमाल फ्लेवर बढ़ाने के लिए होता है। लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके सेवन से पसीना आना, सीने में दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
डीप फ्राई फूड
चाइनीज फूड में डीप फ्राइड आइटम्स जैसे स्प्रिंग रोल्स शामिल होते हैं। खराब तेल का इस्तेमाल करने से शरीर में ट्रांस फैट बढ़ सकता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है।
सॉस में शुगर
चाइनीज फूड में बहुत सारे सॉस होते हैं, जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसका अधिक सेवन ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।
रोजाना चाइनीज नहीं खाएं
चाइनीज फूड को रोजाना डाइट में शामिल करना सेहत के लिए सही नहीं है। इसके लगातार सेवन से शरीर में पोषण की कमी हो सकती है और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
कभी-कभी खाएं
आप चाइनीज फूड को कभी-कभी, जैसे सप्ताह में एक या दस दिन में एक बार खा सकते हैं। लेकिन रोजाना इसका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
अगर आपको पहले से कोई बीमारी है, तो चाइनीज फूड के सेवन से बचें। अपनी सेहत का ध्यान रखें और संतुलित आहार अपनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com