ब्राउन राइस खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

By Priyanka Sharma
03 Dec 2024, 08:00 IST

ब्राउन राइस में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इनका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकते हैं। आइए लेख में जानें -

पाचन से जुड़ी समस्या

ब्राउन राइस में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में कमजोर पाचन की समस्या से परेशान लोगों को इनके सेवन से बचना चाहिए।

सिर दर्द की समस्या

ब्राउन राइस का अधिक सेवन करने से लोगों को सिर में दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

स्किन से जुड़ी समस्याएं

ब्राउन राइस का अधिक सेवन करने से लोगों को सोरायसिस जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं होती है। ऐसे में इनको नजरअंदाज न करें।

फोलिक एसिड की कमी

ब्राउन राइस में फोलिक एसिड कम मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसके अधिक सेवन से लोगों के शरीर में फोलिक एसिड की कमी होने की समस्या हो सकती है।

अवशोषण से जुड़ी समस्या

ब्राउन राइस में फाइटिक एसिड अधिक मात्रा में होता है, जिसके कारण आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण में परेशानी होती है।

कब्ज की समस्या

ब्राउन राइस में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है। लेकिन इसका अधिक सेवन करने से लोगों को कब्ज जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

सावधानियां

ब्राउन राइस का अधिक सेवन करने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इनको नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

ब्राउन राइस का अधिक सेवन करने से लेख में बताए गए नुकसान हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com