डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक डायटीशियन अर्चना बत्रा से जानते हैं कि अरबी खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक कैसे हो सकता है।
गैस की समस्या
अरबी एक स्टार्च वाली सब्जी है। इसके ज्यादा सेवन से आपको पेट में गैस की समस्या हो सकती है, जिससे आपको खाना पचने में समस्या हो सकती है।
किडनी स्टोन की समस्या
अरबी का अधिक सेवन करने से आपको किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है। अरबी में ऑक्सालिक एसिड मौजूद होता है, जो आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है और कैल्शियम भी किडनी में स्टोन का कारण बन सकता है।
हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या
अरबी के अधिक सेवन से आपको हाइपोग्लाइसीमिया की शिकायत हो सकती है। इस स्थिति में आपके खून में शुगर की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है, जो लो शुगर वाले व्यक्ति के लिए बहुत नुकसानदायक है।
त्वचा में जलन की समस्या
अरबी का सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अधिक सेवन से आपको स्किन में जलन, खुजली और सूजन की दिक्कत हो सकती है। विशेष रूप से आप इसकी पत्तियों का सेवन करते समय ध्यान दें। ये आपको स्किन में एलर्जी दे सकती है।
अरबी न खाएं ये लोग-

अस्थमा की शिकायत होने पर

वात विकार होने पर

घुटनों में दर्द होने पर

खांसी होने पर

प्रेग्नेंट होने पर

गैस होने पर

अरबी खाने के फायदे-
वहीं अरबी का सेवन करने से आपके शरीर को कार्ब्स, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जिससे आपका शरीर सेहतमंद रहता है।
शरीर को एक्टिव रखे
अरबी कार्ब्स से भरपूर होती है, जो आपके शरीर को दिनभर एक्टिव रखती है और शरीर की थकान को दूर करती है। इससे आपके शरीर की कमजोरी दूर होती है।
हड्डियों को मजबूत बनाएं
अरबी में कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों की कमजोरी को दूर करके उन्हें शक्तिशाली बनाने का काम करता है। लेकिन इस सब्जी को सीमित मात्रा में खाएं।
डायबिटीज में फायदेमंद
अरबी की सब्जी डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होती है। इसका सेवन करने से खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन जिन लोगों की डायबिटीज की दवाई चल रही है, वो डॉक्टर से सलाह लेकर ही खाएं।
हर व्यक्ति की प्रकृति अलग होती है। इसलिए सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श लें और सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com