खाने में ऊपर से नमक डालने के 5 नुकसान

By Deepak Kumar
07 May 2025, 15:00 IST

खाने में ऊपर से नमक डालना कई लोगों की आदत होती है, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा नमक का सेवन शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ा देता है, जिससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

डॉक्टर से जानें

आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं खाने में ऊपर से नमक डालने के 5 नुकसान के बारे में।

दिल को कमजोर बनाता है

अधिक नमक खाने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। सोडियम की अधिक मात्रा दिल की धड़कनों पर गलत असर डालती है।

पेट फुलने और गैस की दिक्कत

ऊपर से नमक डालने से शरीर में पानी रुक जाता है, जिससे पेट फूला हुआ महसूस होता है। यह आदत पाचन क्रिया को प्रभावित करती है और गैस, भारीपन और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

हाई बीपी का खतरा

ज्यादा नमक से खून में सोडियम का स्तर बढ़ता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। इससे चक्कर, थकावट और सिरदर्द जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

किडनी पर पड़ता है असर

नमक के अधिक सेवन से किडनी पर दबाव बढ़ता है। बार-बार यूरिन आने और पानी की कमी से किडनी को नुकसान पहुंचता है। लंबे समय तक ऐसा करना किडनी फेलियर तक का कारण बन सकता है।

स्किन की समस्याएं बढ़ाए

नमक शरीर में सूजन, जलन और खुजली पैदा कर सकता है। इससे स्किन पर रैशेज और एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए नमक सीमित मात्रा में लें।

डॉक्टर का सुझाव

डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि नमक 40 प्रतिशत सोडियम और 60 प्रतिशत क्‍लोराइड से बना है, जो शरीर में पानी और मिनरल्स का बैलेंस बनाने में मदद करते हैं। लेकिन कई लोग खाने में ऊपर से नमक डालकर खाना काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें, ऐसा नियमित करना शरीर के लिए काफी हानिकरक हो सकता है।

नमक का स्वाद जरूरी है, लेकिन ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com