इस हरे जूस को पीने से शरीर को होंगे कई फायदे

By Lakshita Negi
03 Jun 2025, 08:00 IST

आयुर्वेद में कुछ चीजें शरीर के लिए बहुत ज्यादा असरदार मानी जाती है। आज हम एक ऐसे जूस के बारे में जानेंगे, जिसे पीने से शरीर को कई फायदे मिलेंगे। आइए डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा जी से जानें आंवला, पुदीना और धनिया का जूस पीने से शरीर को क्या फायदे होते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

आंवला विटामिन सी का पावर हाउस होता है। धनिया और पुदीना को साथ में मिलाकर पीने से शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। इससे बीमारियों का खतरा कम होता।

पेट को हेल्दी रखे

इस जूस को पीने से डाइजेशन अच्छा होता है, इससे पेट में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलती है और गैस व अपच दूर होती है।

वजन घटाने में मददगार

इस जूस को पीने से कैलोरी कम होती है, इस ड्रिंक में शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट कम होता है।

स्किन ग्लो बढ़ाए

इस जूस में आंवला और पुदीना खून को साफ करता है, जिससे चेहरे में निखार आता है। धनिया की तासीर ठंडी होती है, जो मुहांसे और रैशेज से राहत दिलाती है।

डिहाइड्रेशन से बचाव

गर्मी के मौसम में यह जूस शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। पसीना निकलने से शरीर में मिनरल्स कम हो जाते हैं, जिसे यह जूस पूरा करता है।

आंखों और बालों के लिए फायदेमंद

इस जूस को पीने से आंखों की रोशनी तेज होती है और बाल स्ट्रांग होता है। इस जूस को पीने से बालों की लंबाई भी तेज होती है और स्कैल्प को ठंडक पहुंचती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

इस जूस में मौजूद धनिया और आंवला शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह जूस डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद हो सकता है।

आप भी ताजगी और हेल्दी लाइफ के लिए सुबह खाली पेट इस जूस का एक गिलास पिएं। इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com