किशमिश और मुनक्का, दोनों की बनावट लगभग एक जैसी होती है। लेकिन, यह रंग, स्वाद, पोषक तत्व और फायदों में एक-दूसरे से काफी अलग-अलग होते हैं।
इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से विस्तार से जानें किशमिश और मुनक्का में क्या फर्क होता है?
किशमिश और मुनक्का में क्या फर्क है?
किशमिश आकार में छोटा होता है। वहीं, मुनक्का का आकार बड़ा और रंग डार्क ब्राउन होता है। स्वाद में खट्टी-मीठी किशमिश के मुकाबले मुनक्का सिर्फ मीठा होता है। किशमिश और मुनक्के के बीच का सबसे बड़ा फर्क यह है कि किशमिश में बीज नहीं होते और मुनक्के में बीज होते हैं।
किशमिश के पोषक तत्व
किशमिश फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, प्रोटीन, आयरन और पोटैशियम के गुणों से भरपूर होती है।
मुनक्के के पोषक तत्व
आयरन, फाइबर और पोटैशियम से भरपूर मुनक्के में कैल्शियम, मैग्नीशियम, बीटा कैरोटीन के साथ ही एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं।
किशमिश खाने के फायदे
किशमिश खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जैसे- पेट स्वस्थ रखे, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए, एनर्जी दे, बोन हेल्थ बेहतर करे, वेट लॉस करें। आप रोज सुबह 5 से 7 किशमिश खा सकते हैं।
मुनक्का खाने के फायदे
मुनक्का आयरन का अच्छा सोर्स होता है। इससे एनीमिया का जोखिम कम होता है। इसे खाने से केलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है और बॉडी से टॉक्सिंस भी रिमूव होते हैं। रोज रात में सोने से पहले 3 से 4 मुनक्के गर्म दूध के साथ लें।
सावधानी-
किशमिश और मुनक्का, दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं। लेकिन, इनका अधिक सेवन न करें। साथ ही, डायबिटीज रोगी इन्हें खाने से पहले एक्सपर्ट की राय लें।
किशमिश और मुनक्का खाना सेहत के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। आप दोनों का सेवन कर सकते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com