खजूर और छुहारे में क्या अंतर है?

By Shilpy Arya
09 May 2024, 14:32 IST

खजूर और छुहारे दोनों ही दिखने में लगभग एक जैसे होते हैं। लेकिन, इनमें बहुत अंतर होता है। लेख में विस्तार से जानें खजूर और छुहारे में क्या अंतर होता है?

खजूर कैसा होता है?

खजूर में नमी अधिक होती है। इसलिए इन्हें यदि एयर टाइट कंटेनर में नहीं रखेंगे, तो यह खराब हो सकते हैं। वहीं, इन्हें एयर टाइट कंटेनर में रखने से कम से कम 7 से 8 महीने फ्रिज में रख के स्टोर किया जा सकता है।

छुहारा कैसा होता है?

छुहारे में अधिक नमी नहीं होती है। खजूर के मुकाबले छुहारे अधिक समय तक चलते हैं। आप इन्हें नॉर्मल कंटेनर में बिना फ्रिज में रखे भी स्टोर कर सकते हैं।

खजूर के पोषक तत्व

खजूर में कॉपर, फाइबर, कैलोरी, आयरन, विटामिन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन व कार्ब्स प्रचुर मात्रा मों मौजूद होते हैं।

छुहारे के पोषक तत्व

छुहारे में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे- प्रोटीन, आयरन, कॉपर पोटैशियम, आयरन, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, कार्ब्स व कॉपर।

खजूर खाने के फायदे-

खजूर का सेवन करना सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। इसे खाने से आपका पेट स्वस्थ रहता है। साथ ही, वेट को मैनेज रखने में भी मदद मिलती है। यह त्वचा और बालों के लिए लाभकारी होता है। खजूर में मौजूद आयरन एनीमिया में लाभ पहुंचाता है।

छुहारे खाने के फायदे-

रोजाना 1 छुहारे का सेवन करें। यह हार्ट को हेल्दी रखने के साथ ही बॉडी को एनर्जेटिक भी रखता है। इसमें विटामिन बी5 पैंटोथैनिक एसिड होता है, जो बालों के विकास में लाभकारी होता है।

रोज कितने खजूर व छुहारे खाने चाहिए?

रोजाना आप 3-4 खजूर व छुहारे का सेवन कर सकते हैं।

खजूर और छुहारे में काफी अंतर होता है। दोनों के अलग-अलग लाभ हैं। इनका सेवन अधिक न करें। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com