अक्सर हल्की भूख लगने पर लोग तली-भुनी चीजें या अनहेल्दी स्नैक्स खा लेते हैं, जिससे हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन अगर आप हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन चाहते हैं, तो मुरमुरा, गुड़ और दही का कॉम्बिनेशन आपके लिए फायदेमंद होगा। इसे खाने से न सिर्फ भूख शांत होगी, बल्कि शरीर को न्यूट्रिएंट्स भी मिलेंगे। आइए जानें इसे बनाने का तरीका और खाने के फायदे।
मुरमुरा फाइबर से भरपूर
मुरमुरा या लाई यह बहुत हल्का नाश्ता है और इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है और डाइजेशन को अच्छा करता है।
गुड़ मिठास और सेहत का खजाना
गुड़ में आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और खून की कमी को पूरा करने में मदद करते है। यह मीठे का एक हेल्दी ऑप्शन है।
दही के फायदे
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट को हेल्दी रखते हैं और डाइजेशन को स्ट्रांग बनाते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और पेट के लिए हल्का होता है।
भूख मिटाने का हेल्दी उपाय
अगर आपको हल्की भूख लगी हो और कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो मुरमुरा, गुड़ और दही मिलाकर खाएं। यह एक झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है जो शरीर को पूरा पोषण देता है।
बनाने का तरीका
एक कटोरी फ्रेश दही लें और अच्छे से फेंट लें। इसमें 2 चम्मच जैगरी पाउडर या गुड़ के टुकड़े डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें एक मुट्ठी मुरमुरा मिलाएं और इस टेस्टी डिश को खाएं।
वेट कंट्रोल करने का स्नैक
दही, मुरमुरा और गुड़ का यह हेल्दी कॉम्बिनेशन पेट भरने का अच्छा ऑप्शन है, जिससे ज्यादा खाने की आदत पर कंट्रोल करने में मदद मिलती है और वेट कंट्रोल में रहता है।
एनर्जी बूस्टर
गुड़ और मुरमुरा इंस्टेंट एनर्जी देते हैं, जिससे कमजोरी फील नहीं होती है। यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, जो हल्का लेकिन पौष्टिक खाना चाहते हैं।
अगर आप हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स का ऑप्शन चाहते हैं, तो मुरमुरा, गुड़ और दही का यह कॉम्बिनेशन जरूर आजमाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com