कई लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ चीजों को पकाकर और रोस्ट करके खाना पसंद करते हैं, मगर यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, कुछ खाने की चीजों को पकाने से इनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। आइए देखते हैं, ये कौन सी चीजें हैं?
टमाटर
टमाटर खाने में टेस्टी होने के साथ बहुत पौष्टिक भी होते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे सब्जी बनाने के अलावा, सलाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि टमाटर कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
चुकंदर
चुकंदर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई लोग स्वाद बढ़ाने के लिए इसका हलवा आदि बनाकर खाते हैं। हालांकि, इसे कच्चा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।
गाजर
गाजर खून बढ़ाने का काम करती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए, के, सी, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। कई लोग गाजर की सब्जी और हलवा खाना पसंद करते हैं। हालांकि, आपको इसे कच्चा खाना चाहिए।
खीरा
खीरे को हमेशा कच्चा खाना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और कई फायदे भी होते हैं। बता दें कि खीरे को पकाकर खाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
ड्राई फ्रूट्स
बता दें कि ड्राई फ्रूट्स को भी कच्चा खाना चाहिए, इन्हें रोस्ट करके खाने से आपको नुकसान हो सकता है।
इन चीजों को पकाकर और रोस्ट करके खाना नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com