बादाम खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अक्सर लोग बादाम को भिगोकर खाते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि बादाम को छीलकर खाना चाहिए या नहीं?
पोषक तत्वों से भरपूर
बादाम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, विटामिन-ई, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
बादाम को छिलके के साथ खाना है सही?
फिजियो और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ रेबेका पिंटो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि बादाम का छिलका उतारकर ही खाना चाहिए।
बादाम छीलकर क्यों खाएं?
बादाम के छिलके में फाइटिक एसिड होता है। अगर आप बादाम का सेवन छिलके के साथ करते हैं, तो यह शरीर को मिलने वाले अन्य पोषक-तत्वों को अब्सॉर्ब नहीं होने देता है। इससे शरीर को न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते हैं। आइए जानें बादाम छिलके के साथ खाने से क्या समस्याएं होती हैं?
बॉडी में गर्मी बढ़ना
जैसा हम जानते हैं कि बादाम की तासीर गर्म होती है। इसका ज्यादा सेवन पेट में गर्मी बढ़ा सकता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे कि पेट खराब होना, पेट दर्द आदि कई समस्याएं हो सकती हैं।
पित्त इम्बैलेंस होना
बादाम को छिलके समेत खाने से पित्त इम्बैलेंस हो सकता है। इसमें टैनिन कंपाउंड होता है, जो स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है। ऐसे में बादाम का छिलका उतारकर खाना फायदेमंद होता है।
बादाम के छिलके उतारकर खाएं
बादाम के छिलके उतारकर खाना ही सेहत के लिए फायदेमंद है। आप बादाम को रातभर भिगोकर सुबह इसके छिलके उतारकर खा सकते हैं।
बादाम को छिलकों के साथ न खाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com