बारिश में पत्ते वाली सब्जियां खाएं या नहीं?

By Shilpy Arya
16 Jul 2024, 14:16 IST

सेहतमंद रहने के लिए आपको पत्ते वाली सब्जियां खानी चाहिए। लेकिन, आप इन्हें बारिश में भी खा सकते हैं या नहीं। लेख में इस बारे में जानें विस्तार से-

बारिश में पत्ते वाली सब्जियां खाएं या नहीं?

बारिश के मौसम में आपको पत्ते वाली सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए। यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।

बारिश में क्यों न खाएं पत्ते वाली सब्जियां?

बारिश के मौसम में अधिक नमी के कारण पत्ते वाली सब्जियों में बैक्टीरिया व कीड़े मकौड़े जन्म लेते हैं, जो धूप न होने के कारण अधिक सक्रिय रहते हैं। यह नग्न आंखों से नहीं दिखते हैं। इस कारण यह खाने के साथ शरीर में प्रवेश कर लेते हैं।

दूषित हो जाती हैं सब्जियां

बारिश के मौसम में पत्ते वाली सब्जियां दूषित हो जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय कीड़े इन सब्जियों को अपना घर बना लेते हैं। कई बार वे इनमें अंडे भी दे देते हैं।

न खाएं ये सब्जियां

बारिश में आपको कुछ सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए। जेसे- ब्रोकली, पालक, साग, मेथी, फूलगोभी, पत्तागोभी, सलाद के पत्ते आदि।

गर्म पानी

पहले तो आपको बारिश में सब्जियां खाने से परहेज करना है। लेकिन, अगर आप इनका सेवन करते हैं, तो पहले इन सब्जियों को गर्म पानी से अच्छे से धोएं।

सिरका

पत्ते वाली सब्जियां धोने के लिए गर्म पानी में नमक व सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कीड़े मर जाएंगे।

आपको बारिश में पत्ते वाली सब्जियां खाने से बचना चाहिए। साथ ही, बाहर खाना खाने से भी परहेज करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com