नाश्ते में रोज ब्रेड खाने से क्‍या होता है?

By Aditya Bharat
27 Jan 2025, 16:00 IST

ब्रेड नाश्ते में अक्सर खाई जाती है, क्योंकि यह जल्दी तैयार हो जाता है। लेकिन क्या रोज ब्रेड खाना सेहत के लिए ठीक है? आइए न्यूट्रिशनिस्ट डेलनाज़ चंदूवाडिया से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

क्या ब्रेड से वजन बढ़ता है?

ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट्स और रिफाइन्ड चीनी होती है, जो जल्दी पच जाती है। इससे बार-बार भूख लग सकती है और वजन बढ़ सकता है।

डायबिटीज में न खाएं ब्रेड

ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जो आपके ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। इससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है।

ब्रेड खाने से कब्ज की समस्या

ब्रेड में फाइबर की कमी होती है, जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे कब्ज की समस्या भी हो सकती है।

ब्रेड खाने से गैस की समस्या

कुछ लोगों को ब्रेड खाने से पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या होती है। यह खासकर उन लोगों में ज्यादा होता है जिनका पाचन तंत्र इसे ठीक से नहीं पचा पाता।

ब्रेड खाने से नींद और आलस

ब्रेड खाने से कुछ लोगों को दिनभर आलस और नींद का एहसास होता है। इससे उनका एनर्जी लेवल कम हो सकता है और दिन की शुरुआत ठीक से नहीं होती।

क्या करें?

ब्रेड को कभी-कभी खा सकते हैं, लेकिन रोज नहीं। इसके बजाय हेल्दी विकल्प जैसे ब्राउन ब्रेड, ओट्स, पनीर, अंडे खा सकते हैं।

प्रोटीन युक्त नाश्ता है फायदेमंद

प्रोटीन से भरपूर नाश्ता जैसे अंडे या दलिया आपके दिन की शुरुआत को ताजगी और एनर्जी से भर देता है। इससे पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।

नाश्ते में ब्रेड के बजाय हल्का, प्रोटीन से भरपूर और फाइबर युक्त आहार चुनें ताकि आप दिनभर एक्टिव और स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com