जामुन एक टेस्टी और पौष्टिक फल है, जिसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन अक्सर यह सवाल आता है कि जामुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? कुछ लोग कहते हैं कि इससे पेट खराब हो सकता है वहीं कुछ मानते हैं कि इससे हेल्थ पर कोई असर नहीं होता। आइए इसके बारे में जानें।
जामुन में मौजूद पोषण
जामुन में विटामिन C, आयरन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से डाइजेशन अच्छा होता है और इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के साथ ब्लड शुगर कंट्रोल होता है।
जामुन के बाद पानी पीने से क्या होता है?
आयुर्वेद के अनुसार जामुन खाने के बाद पानी पीने से पेट में गैस, एसिडिटी और ऐंठन की दिक्कत हो सकती है। जामुन में मौजूद टैनिन पानी के साथ मिक्स होकर डाइजेशन पर खराब असर कर सकते है।
गले में खराश और जलन
कुछ लोगों को जामुन खाने के बाद पानी पीने से गले में खराश, खुजली और जलन जैसी दिक्कत हो सकती है। यह दिक्कत जामुन की प्रकृति के कारण होता है।
दांतों में दिक्कत
जामुन में नेचुरल पिगमेंट होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों पर गहरे दाग छोड़ सकते हैं। पानी पीने से ये दाग और गहरे हो सकते हैं।
पेट में गैस और मतली
अगर जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पिया जाए, तो पेट में दर्द, एसिडिटी, डायरिया और मतली जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है।
जामुन के कितनी देर बाद पानी पी सकते हैं?
अगर जामुन खाने के बाद बहुत प्यास लग रही हो, तो कम से कम आधे घंटे बाद पानी पिएं। इससे डाइजेशन सही रहता है और कोई दिक्कत नहीं होती।
क्या सभी को ये दिक्कत होती है?
हर किसी का डाइजेशन अलग होता है। कुछ लोगों को जामुन खाने के बाद पानी पीने से कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन सेंसिटिव पेट वालों को यह दिक्कत हो सकती है।
अच्छी हेल्थ के लिए जामुन खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं और खुद का ख्याल रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com