मछली खाने के बाद दूध पीने को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं। कुछ लोग मानते हैं कि इससे सफेद दाग या एलर्जी हो सकती है, जबकि कुछ इसे केवल एक मिथ मानते हैं। तो आइए डॉक्टर की राय और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर समझते हैं।
डॉक्टर की राय
डर्मेटोलॉजिस्ट एंड एस्थेटिक फिजिशियन डॉ. चांदनी जैन गुप्ता का मानना है कि अगर किसी व्यक्ति को मछली या दूध से एलर्जी नहीं है, तो इन दोनों को साथ लिया जा सकता है। जरूरी है कि व्यक्ति की पाचन क्रिया सही हो।
आयुर्वेदिक मान्यता क्या कहती है?
आयुर्वेद के अनुसार, मछली और दूध का संयोजन ‘विरुद्ध आहार’ माना गया है। दोनों का प्रभाव शरीर पर अलग-अलग होता है, जिससे त्वचा रोग जैसे फोड़े-फुंसी या एलर्जी की आशंका मानी जाती है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्या है?
आधुनिक विज्ञान के अनुसार मछली और दूध साथ लेने से कोई जहरीला रिएक्शन नहीं होता। अगर आप स्वस्थ हैं और किसी तरह की एलर्जी नहीं है, तो इसे एकसाथ लेने में कोई हानि नहीं है।
क्या इससे सफेद दाग होता है?
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, यह एक आम मिथक है कि मछली और दूध साथ लेने से सफेद दाग (विटिलिगो) हो सकता है। सफेद दाग एक ऑटोइम्यून रोग है, इसका आहार से कोई लेना-देना नहीं है।
कब बचना चाहिए?
अगर आपको फूड एलर्जी है या पहले मछली या दूध लेने से पेट में गड़बड़ी, एलर्जी या स्किन रिएक्शन हुआ है, तो इस संयोजन से बचना चाहिए। ऐसे मामलों में डॉक्टर से सलाह लें।बच्चों-बुजुर्गों के लिए सावधानी
बच्चों-बुजुर्गों के लिए सावधानी
बच्चों और बुजुर्गों का पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है, इसलिए इनके लिए मछली और दूध साथ में देना थोड़ी सावधानी मांगता है। डॉक्टर की सलाह से ही दें तो बेहतर रहेगा।
साफ-सफाई और क्वालिटी है जरूरी
अगर मछली और दूध दोनों अच्छी गुणवत्ता के हैं और सही तापमान में रखे गए हैं, तो इनके साथ सेवन से कोई दिक्कत नहीं होती। खराब या बासी फूड से रिएक्शन हो सकता है।
लोगों के बीच यह गलत धारणा बहुत समय से बनी हुई है कि मछली खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com