खाली पेट ग्रीन टी पी सकते हैं?

By Aditya Bharat
01 Mar 2025, 17:15 IST

आजकल ग्रीन टी को हेल्दी रहने और वजन घटाने के लिए बहुत लोग इस्तेमाल करते हैं। लोग इसे ऑफिस, घर और आउटिंग पर भी पीते हैं। डाइटिशियन्स मानते हैं कि ग्रीन टी शरीर को डिटॉक्स करती है और शेप में रखने में मदद करती है। आइए डाइटिशियन श्रेया गर्ग से जानते हैं क्या ग्रीन टी खाली पेट पी सकते हैं?

ग्रीन टी कब पिएं?

कई लोग सोचते हैं कि ग्रीन टी को कब पिया जाए। कुछ लोग रात को सोने से पहले, तो कुछ लोग दिन में 2-3 कप पीते हैं। लेकिन सही समय का चुनाव जरूरी है।

खाली पेट ग्रीन टी पीने की सलाह नहीं

कई लोग सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने की सोचते हैं, लेकिन डाइटिशियन श्रेया गर्ग का कहना है कि यह सभी के लिए ठीक नहीं होता। यह कुछ लोगों को परेशानी दे सकता है।

नाश्ते से पहले सही समय

नाश्ते से एक घंटे पहले ग्रीन टी पीने से पाचन में मदद मिलती है। रिसर्च के मुताबिक, यह कब्ज और पेट दर्द को कम कर सकती है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए ग्रीन टी

ग्रीन टी सुबह और शाम पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर को एक्टिव बनाए रखता है।

दिन में 3-4 कप से ज्यादा नहीं

ग्रीन टी में कैफीन होता है, इसलिए एक दिन में 3-4 कप से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। ज्यादा सेवन से उल्टी और दस्त जैसी समस्या हो सकती है।

ग्रीन टी में चीनी न डालें

ग्रीन टी का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन चीनी डालने से इसके फायदे कम हो सकते हैं। इसलिए इसे बिना चीनी के ही पिएं।

सही समय पर सेवन

ग्रीन टी को सुबह एक्सरसाइज के बाद, सुबह 11-12 बजे, और दोपहर के लंच से पहले पीना चाहिए। रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से बचें, इससे नींद की समस्या हो सकती है।

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। यह कैंसर, दिल और दिमाग के लिए भी फायदेमंद है, लेकिन दवाई लेने वालों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com