नमक हमारे शरीर के लिए जरूरी सोडियम, आयोडीन और इलेक्ट्रोलाइट्स का मुख्य स्रोत है। संतुलित मात्रा में इसका सेवन शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। लेकिन क्या नमक की मात्रा घटाने से सेहत बिगड़ सकती है?
कम नमक = खतरे की घंटी
बहुत कम नमक खाने से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे पाचन, मांसपेशियां और हार्मोनल बैलेंस प्रभावित हो सकता है।
मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी
कम नमक से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन होता है। इससे मांसपेशियों में ऐंठन, दर्द और कमजोरी की समस्या होने लगती है।
आयोडीन की कमी का खतरा
नमक आयोडीन का प्रमुख स्रोत है। कम सेवन से आयोडीन की कमी हो सकती है, जिससे घेंघा और थायरॉयड संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
ब्लड शुगर पर असर
कम नमक से इंसुलिन का उत्पादन प्रभावित होता है। इससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल
नमक की कमी शरीर में एलडीएल यानी 'बुरा' कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है। यह दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाने में योगदान देता है।
थायरॉयड फंक्शन बिगड़ सकता है
कम नमक खाने से थायरॉयड ग्रंथि ठीक से काम नहीं कर पाती, जिससे हाइपोथायरायडिज्म की संभावना बढ़ जाती है।
संतुलन है जरूरी
नमक ना ज्यादा, ना कम। एक वयस्क को रोजाना 2300 मिलीग्राम से ज्यादानमक नहीं लेना चाहिए। सही मात्रा में सेवन सबसे फायदेमंद है।
अपनी डाइट में संतुलन बनाए रखें। डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह से नमक का सेवन करें और शरीर को फिट, हेल्दी और एनर्जेटिक बनाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com