क्या लीची बढ़ा रही है एसिडिटी? आइए जानें

By Lakshita Negi
19 Jun 2025, 16:00 IST

लीची गर्मियों में काफी ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है, लेकिन कुछ लोगों को लीची के सेवन से पेट में जलन और भारीपन महसूस हो सकता है। आइए डाइटिशियन गीतांजलि सिंह जी से जानें क्या लीची से एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।

लीची का नेचर

लीची टेस्ट में मीठा और ठंडक देने वाला फल माना जाता है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर में एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।

खाली पेट खाने से बचें

अगर आप लीची को खाली पेट खाते हैं, तो यह पेट में गैस और जलन की दिक्कत पैदा कर सकती है। इसे हमेशा खाने के बाद या स्नैक्स के तौर पर लें।

शुगर कंटेंट का असर

लीची में नेचुरल शुगर होती है। इसे ज्यादा खाया जाए तो यह पेट में एसिड बनने की प्रोसेस को तेज कर सकती है, जिससे जलन बढ़ती है।

शरीर की तासीर का असर

कई लोगों को लीची से दिक्कत नहीं होती है, वहीं कुछ लोगों को एसिडिटी हो सकती है। ये शरीर की तासीर और डाइजेशन पर निर्भर करता है।

लीची के साथ क्या न खाएं?

अगर आप लीची के साथ खट्टी या भारी चीजें खाते हैं, तो एसिडिटी होने के चांस बढ़ सकते हैं। इसे हल्के खाने के साथ ही खाएं।

ज्यादा खाने से बचें

किसी भी फल की तरह, लीची को भी लिमिट में ही खाना चाहिए। दिन में 4 से 5 लीचियां खाना सही माना जाता है। ज्यादा खाने से परेशानी हो सकती है।

लीची के फायदे

हालांकि लीची ज्यादा खाने से दिक्कत हो सकती है, लेकिन लीची में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं अगर लिमिट में खाएं। 

लीची से एसिडिटी गलत टाइम पर और ज्यादा खाने से हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com