चीनी खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है, लेकिन क्या आपने कभी नारियल चीनी के बारे में सुना है? आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि नारियल की चीनी को आम चीनी से कई गुना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए इस बारे में जानते हैं-
पोषक-तत्वों से भरपूर है नारियल चीनी
कोकोनट शुगर में आयरन, जिंक, पोटैशियम, कैल्शियम पाए जाते हैं। इसमें पॉलीफेनोल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।इस चीनी के सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की समस्या से बचा जा सकता है।
रोज खा सकते हैं नारियल चीनी?
जी हां, आप इस नारियल चीनी का रोजाना सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको इसे किसी भी आम चीनी की तरह ही सीमित मात्रा में खाना चाहिए। आइये इससे शरीर को होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
ब्लड शुगर होगा कंट्रोल
नारियल चीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। अगर आप डायबिटीज का सामना कर रहे हैं, तो एक दिन में 2 से 3 चम्मच नारियल की चीनी का सेवन कर सकते हैं।
वजन घटाने में मिलेगी मदद
नारियल चीनी में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें फाइबर ज्यादा होता है। जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और भूख भी कम लगती है। ऐसे में वजन घटाना आसान हो जाता है।
ब्लड ग्लूकोज रहेगा मेंटेन
बॉडी एनर्जी के लिए ग्लूकोज पर निर्भर करती है। नारियल चीन ब्लड में ग्लूकोज लेवल को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही, लो ब्लड शुगर की समस्या से भी बचा जा सकता है।
नारियल चीनी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com