क्या गोभी खाने से गैस बनती है?

By Shilpy Arya
13 Nov 2024, 18:00 IST

गोभी खाने में बेहद स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन, कुछ लोगों को इसका सेवन करने से गैस बनती है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से इस बारे में जानें विस्तार से-

फूलगोभी के पोषक तत्व

फूलगोभी में कैलोरी, शर्करा, कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन और फैट के गुण मौजूद होते हैं। अक्सर लोग इसकी सब्जी और परांठे का सेवन करते हैं।

क्या गोभी खाने से गैस बनती है?

जी हां, आपको गोभी खाने से पेट मे गैस बनने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, हो सकता है कि यह दिक्कत सभीको न हो।

गोभी खाने से गैस क्यों बनती है?

गोभी हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स में आती है। साथ ही, इसमें फाइबर की अधिकता होती है। इसका अधिक सेवन करने से गैस बन सकती है।

अधिक गोभी खाने के नुकसान

ज्यादा मात्रा में गोभी खाने से आपको कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। जिनमें पेट दर्द बेहद आम है। इसकी वजह से गैस, सूजन, डायरिया और ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है।

गोभी खाने का तरीका

पेट में गैस की दिक्कत से बचने के लिए आप गोभी खाने का तरीका बदल सकते हैं। इसे कच्चा या उबालकर खाने के बजाय इसे ठीक तरह से पकाकर खाएं।

गोभी खाने के फायदे

सीमित मात्रा मे गोभी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसे खाने से पेट स्वस्थ रहता है। इससे वेट लॉस में मदद होती है और हड्डियों को मजबूती मिलती है।

गोभी खाने से गैस जरूर बनती है। लेकिन, यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसलिए आप इसका सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com