घी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी दुरुस्त रखता है। हम आमतौर पर गाय और भैंस के घी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों में क्या फर्क है? आइए न्यूट्रीशनिस्ट हिमांशु राय से इसका जवाब जानते हैं।
गाय और भैंस के घी में अंतर
गाय और भैंस के घी दोनों ही अच्छे होते हैं, लेकिन इन दोनों में कुछ खास अंतर होते हैं। यह अंतर उनकी पोषक तत्वों की मात्रा और स्वास्थ्य लाभ में दिखता है।
गाय का घी में पोषण
गाय के घी में विटामिन A, D, K, कैल्शियम, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ताजगी और एनर्जी देते हैं।
भैंस का घी में फैट होता है
भैंस का घी गाय के घी से ज्यादा फैट वाला होता है। इस वजह से यह वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा उपयुक्त होता है।
शेल्फ लाइफ का फर्क
भैंस के घी की शेल्फ लाइफ गाय के घी से ज्यादा होती है, क्योंकि इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है। वहीं, गाय के घी की शेल्फ लाइफ कम होती है।
आंखों के लिए गाय का घी
आयुर्वेद में गाय के घी को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसे नियमित रूप से खाने से आंखों को राहत मिलती है।
मेंटल हेल्थ के लिए भैंस का घी
भैंस का घी मेंटल हेल्थ को बेहतर करता है। यह याददाश्त को बढ़ाता है और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है।
पाचन और स्वास्थ्य लाभ
गाय का घी पाचन क्रिया को बेहतर करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। वहीं, भैंस का घी पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है।
गाय और भैंस के घी दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। आप अपनी जरूरत और स्वास्थ्य के अनुसार सही घी को चुन सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com