दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए और याद रखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी डाइट में सुधार करना चाहिए। लेख में विस्तार से जानें दिमाग तेज करने वाली डाइट के बारे में-
खजूर
खजूर में कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक के गुण मौजूद होते हैं। यह आपके दिमाग को तेज और स्वस्थ रखता है।
अंडे
इनमें कोलाइन मौजूद होता है। अंडे का सेवन करने से दिमाग तेज होता है। रोजाना एक उबला अंडा जरूर खाएं।
सेब
सेब खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें मौजूद क्वेरसेटिन मेंटल हेल्थ के लिए गुणकारी होता है।
अखरोट
ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट मस्तिष्क के विकास में मदद करता है। इसका सेवन बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
बादाम
बादाम दिमाग तेज करने और याददाश्त बढ़ाने के लिए खाएं। रोज 3-4 भीगे बादाम छीलकर खाएं। यह मेमोरी पावर बढ़ाता है।
सोयाबीन
इसमें प्रचुर मात्रा में लिनोलिक व असंतृप्त फैटी एसिड होते हैं। इसे डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
दिमाग तेज करने के लिए इन चीजों का सेवन करें। साथ ही, योग को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com