उबले हुए काले चने खाने के फायदे

By Shilpy Arya
21 Mar 2022, 09:30 IST

डायटीशियन अर्चना बत्रा से जानिए उबले हुए काले चने का सेवन करना सेहत के लिए कितना गुणकारी है?

काले चने के पोषक तत्व

विटामिन ए, बी, सी

फाइबर

पोटेशियम

मैग्नीशियम

फॉस्फोरस

क्यों उबालकर खाएं काले चने?

काले चने में फाइटिक एसिड होता है जो उबालने के बाद कम हो जाता है। यह कैल्शियम और फाइबर का अवशोषण करने में मदद करता है।

डायबिटीज संतुलित रखे

काले चने में कार्बोहाइड्रेट होता है जो धीरे-धीरे पचता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

उबले हुए काले चने में एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह चेहरे की चमक को बढ़ाता है। आप चाहें तो इसके पानी को ठंडा करके इससे अपना चेहरा धोएं।

दिल के लिए गुणकारी

काले चने में एंटीऑक्सीडेंट, एंथोसायनिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हृदय रोग के जोखिम को घटाते हैं और रक्त वाहिकाओं के तनाव को कम करने में सहायक होते हैं।

स्ट्रोक का जोखिम घटाए

फोलेट और मैग्नीशियम से भरपूर उबले हुए काले चने का सेवन करने से दिल के दौरे व स्ट्रोक के जोखिम को घटाने में मदद मिलती है।

आयरन की कमी दूर करे

इनमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है। यह एनीमिया की समस्या से बचाव करता है। इसके सेवन से आप फुर्तीले रहते हैं।

वजन कम करे

चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इस तरह यह वजन घटाने में भी मदद करता है। उबले हुए काले चने खाएं। इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं।

पाचन में सहायक

काले चने में फाइबर होता है जो कब्ज और अपच की समस्या को दूर रखते हैं। इन्हें उबालकर खाएं। इस प्रकार यह पचाने में भी आसान होते हैं।

उबले हुए काले चने का सेवन आप रोजाना कर सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खानपान से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहिए Onlymyhealth.com