शरीर को हेल्दी रखने के लिए डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि ब्लड ग्रुप के आधार पर डाइट में किन चीजों को शामिल कर सकते हैं?
ब्लड ग्रुप
अगर आप ब्लड ग्रुप के अनुसार डाइट को व्यवस्थित करते हैं तो शरीर के कई फायदे होंगे। इससे शरीर ज्यादा समय तक हेल्दी बना रहता है।
बीमारी से बचना
ऐसा कहा जाता है कि ब्लड ग्रुप के हिसाब से भोजन करने से से बीमारी होने का खतरा कम रहता है। इससे शरीर भी लंबे समय तक यंग रहता है।
ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेने के फायदे
भोजन में लेक्टिंस नामक प्रोटीन होता है। यह प्रोटीन अलग-अलग ब्लड ग्रुप के आधार पर शरीर में रिएक्शन करते हैं। ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेने पर यह रिएक्शन कम हो जाता है।
A ब्लड ग्रुप
इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को कार्ब्स वाले फूड्स का ज्यादा सेवन करना चाहिए। इन लोगों को चावल, कद्दू, मूंगफली, किशमिश और मशरूम आदि चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
B ब्लड ग्रुप
इस ब्ल्ड ग्रुप वालों को संतुलित चीजों को सेवन करना चाहिए। इसके लिए डाइट में फिश, दूध, दही और कार्ब्स आदि को शामिल करना चाहिए।
AB ब्लड ग्रुप
इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को डाइट में सब्जियां, मांस-मछली और दूध का शामिल करना चाहिए। इसके अलावा हाई प्रोटीन फूड्स को भी शामिल कर सकते हैं।
AB ब्लड ग्रुप वाले इन चीजों को खाने से बचें
इस ग्रुप के लोगों को रेड मीट, मक्का और हैवी फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से परेशानी बढ़ सकती है।
O ब्लड ग्रुप
इस ग्रुप वाले लोगों को डाइट में हाई प्रोटीन फूड्स, अनाज और बीन्स को शामिल करना चाहिए। इससे शरीर को ताकत मिलती है।
सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com