किशमिश की तरह ही काली किशमिश भी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह औषधीय गुणों और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आइए जानते हैं इसके फायदे-
काली किशमिश के गुण

विटामिन सी

ऊर्जा

प्रोटीन

कैल्शियम

आयरन

सोडियम

कार्बोहाइड्रेट

फाइबर

ब्रेन पॉवर बढ़ाए
एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर होने के कारण काली किशमिश का सेवन करने से मोमोरी तेज होती है। इससे याद रखने की क्षमता बढ़ती है। सोने से पहले किशमिश भिगोएं। सुबह इसका सेवन करें।
हड्डियां मजबूत बनाए
काली किशमिश में पोटेशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे डाइट में जरूर शामिल करें। यह हड्डियां मजबूत बनाने में मदद करती है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे
बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए आप फाइबर से भरपूर काली किशमिश खा सकते हैं। इसके सेवन से धमनियों में जमा प्लाक निकल जाता है।
बीपी से जुड़ी समस्या
हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए काली किशमिश खाएं। इसमें पोटेशियम पाया जाता है।
त्वचा निखारे
काली किशमिश खाने से खून साफ होता है। यह ल-मुंहासे और दाग धब्बों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।
पाचन सुधारे
काली किशमिश पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करती है। इसमें फाइबर के गुण भरपूर होते हैं। इससे पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मददद मिलती है।
काली किशमिश खाने से आपको यह सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकरियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com