काले अंगूर सेहत के लिए हैं नुकसानदायक? जानें सच्चाई

By Aditya Bharat
07 Mar 2025, 06:00 IST

काले अंगूर स्वाद में खट्टे-मीठे और बेहद रसीले होते हैं। सर्दियों में इनका सेवन करना कई लोगों को पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितने ये टेस्टी होते हैं उतने ही नुकसानदायक? आइए Grapes and Retinal Protection स्टडी द्वारा जानते हैं किन लोगों को काले अंगूर से नुकसान हो सकता है, साथ ही इसके फायदे भी जानेंगे।

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाए

काले अंगूर खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद

काले अंगूर में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करते हैं। यह आंखों को उम्र से जुड़ी बीमारियों से बचाने में भी मददगार होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए काले अंगूर

अगर आप कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो काले अंगूर आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखते हैं और ब्लड शुगर को भी संतुलित बनाए रखते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काले अंगूर बहुत लाभकारी होते हैं। इनमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

पाचन में सुधार करता है

अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो काले अंगूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इनमें मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखते हैं और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान

काले अंगूर सेहत के लिए अच्छे हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने से परेशानी हो सकती है। ज्यादा खाने से कुछ लोगों को दस्त की समस्या हो सकती है।

एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याएं

कुछ लोगों को काले अंगूर से एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर खुजली, दाने और अन्य एलर्जी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर काले अंगूर खाने के बाद स्किन पर कोई परेशानी हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर आप बहुत ज्यादा काले अंगूर खाते हैं, तो इससे खांसी, मुंह में सूखापन और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा संतुलित मात्रा में ही इनका सेवन करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com