बेहद फायदेमंद है काले अंगूर की शिकंजी, जानें रेसिपी

By Deepak Kumar
13 Jun 2025, 16:30 IST

काले अंगूर की शिकंजी स्वाद में जितनी मजेदार होती है, सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद भी मानी जाती है। चलिए ओजस क्लिनिक के डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से जानते हैं इसके फायदे और बनाने का तरीका।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

काले अंगूर में पोटेशियम और फाइबर भरपूर होते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। शिकंजी का रोज सेवन हार्ट को हेल्दी रखने और ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में सहायक है।

माइग्रेन और सिरदर्द में राहत

इसमें राइबोफ्लेविन मौजूद होता है जो माइग्रेन और सिरदर्द में राहत पहुंचाने में उपयोगी है। काले अंगूर की शिकंजी सिर की पुरानी पीड़ा को कम करने में सहायक साबित हो सकती है।

बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद

काले अंगूर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन E, प्रोएंथोसायनिडिन और रेस्वेराट्रोल बालों को मजबूत और त्वचा को हेल्दी बनाते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे कैरोटेनॉयड्स आंखों की रेटिना को मजबूत बनाते हैं। काले अंगूर की शिकंजी का सेवन आंखों को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाकर दृष्टि बेहतर करने में मदद करता है।

दिल को बनाए हेल्दी

रेस्वेराट्रोल और क्वेरसेटिन जैसे तत्व ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और हृदय लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।

पाचन में सुधार लाए

काले अंगूर की शिकंजी पाचन क्रिया को मजबूत करती है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

ऐसे बनाएं घर पर

अंगूर धोकर जूस निकालें, उसमें नींबू का रस, चाट मसाला, चीनी और पुदीने की पत्तियां मिलाएं। चाहें तो सोडा वाटर और बर्फ डालें। तैयार है हेल्दी, स्वादिष्ट शिकंजी जो शरीर को ठंडक देती है।

शिकंजी के रोजाना सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं। हालांकि, किसी भी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com