गर्मियों में पाचन को दुरुस्त रखना काफी जरूरी होता है। इसमें अखरोट मददगार साबित हो सकता है। सही तरीके और समय पर अखरोट खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
अखरोट के फायदे
गर्मियों में पेट को दुरुस्त रखना है तो रोजाना खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाना शुरू कर दीजिए। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस या कब्ज जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं।
पेट के लिए फायदेमंद
अखरोट में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होते हैं, जो आपके पेट को साफ रखने में मदद करते हैं और खाना जल्दी पचता है जिससे शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस करता है।
अखरोट को भिगोकर खाना
गर्मियों में अखरोट को भिगोकर खाना चाहिए। इससे उसकी गर्म तासीर थोड़ी शांत हो जाती है और पेट में जलन या गर्मी जैसी समस्याएं नहीं होतीं।
खाली पेट अखरोट खाना
भीगे हुए अखरोट को सुबह-सुबह खाली पेट चबाकर खाने से पाचन क्रिया एक्टिव हो जाती है और दिन भर खाना अच्छी तरह से पचता है।
अखरोट को दही में मिलाकर खाना
अखरोट को दही में मिलाकर खाना भी एक अच्छा तरीका है। इससे पेट ठंडा रहता है और प्रोबायोटिक्स की वजह से खाना आसानी से पच जाता है।
अखरोट को सलाद में मिलाकर खाना
अगर आप अखरोट को सलाद में मिलाकर खाते हैं तो ये आपकी डाइट का हिस्सा भी बनता है और साथ ही पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।
ज्यादा अखरोट खाने से बचें
एक बार में ज्यादा अखरोट नहीं खाना चाहिए। दिन में 2 से 4 अखरोट ही काफी होते हैं, वरना शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और उल्टा असर हो सकता है।
अगर आपको कोई समस्या है, तो अखरोट खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com