गर्मियों में दही खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पाचन को बेहतर बनाता है। लेकिन इसे सही समय पर खाना जरूरी है। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार से जानते हैं कि गर्मी में दही का सेवन किस समय करना चाहिए।
डॉक्टर के मुताबिक
डॉ. दीक्षा भावसार बताते हैं कि गर्मियों में आमतौर पर दही सुबह नाश्ते में या दोपहर के खाने के साथ खाना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।
सुबह नाश्ते में खाना फायदेमंद
सुबह नाश्ते के साथ दही खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। यह दिन की शुरुआत में ठंडक और ऊर्जा देता है, जिससे शरीर अंदर से तरोताजा महसूस करता है और गर्मी का असर कम होता है।
दोपहर के समय
दोपहर के समय दही खाना शरीर को ठंडा रखता है। यह गर्मी में लू से बचाव करता है और भोजन को पचाने में मदद करता है। इसे चावल, पराठे या सब्जियों के साथ लिया जा सकता है।
रात को दही खाने से बचना चाहिए
आयुर्वेद के अनुसार, रात में दही खाना कफ और जुकाम जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। रात को शरीर की पाचन क्रिया धीमी होती है, जिससे दही का पचना कठिन हो जाता है।
खाली पेट दही खाने से बचें
सुबह-सुबह बिल्कुल खाली पेट दही खाना पाचन में गड़बड़ी कर सकता है। इससे गैस, एसिडिटी या भारीपन की समस्या हो सकती है। इसलिए दही को हमेशा किसी अन्य खाद्य पदार्थ के साथ ही खाएं।
एक्सरसाइज के बाद दही न खाएं
ज्यादा पसीना आने के बाद तुरंत दही खाना ठंडा प्रभाव डाल सकता है जिससे सर्दी-जुकाम हो सकता है। इसलिए वर्कआउट के कम से कम आधे घंटे बाद ही दही का सेवन करें।
दही के पोषक तत्व
दही ना केवल खाने में स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसमें मौजूद विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं।
गर्मियों में रोजाना सही समय पर थोड़ी मात्रा में दही खाना फायदेमंद है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com