केला हमारे शरीर के लिए एक बेहतरीन फल है, जो तुरंत एनर्जी देने का काम करता है और पेट को भी भरता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन क्या आप इसे खाने का सही समय जानते हैं? आइए डॉक्टर अर्चना बत्रा से जानते हैं इसे खाने का सही समय।
केले के पोषक तत्व
केले में विटामिन सी, डाइटरी फाइबर और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये हमारे शरीर को मजबूत बनाते हैं और इम्यून सिस्टम को भी सुधारते हैं।
केला खाने का सही समय
वैसे तो केला दिन में कभी भी खा सकते हैं, लेकिन सुबह के समय इसे खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। नाश्ते में केला खाने से दिनभर ताजगी बनी रहती है।
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है केला
सुबह केला खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है, जिससे शरीर को पूरा पोषण मिलता है।
पाचन के लिए केला
केले में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत करता है। यह आपके पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
दिल की सेहत के लिए केला
केला दिल के लिए भी अच्छा है। इसमें उच्च मात्रा में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है और दिल को स्वस्थ रखता है।
तनाव कम करने के लिए केला
केले में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता है, जो मूड को अच्छा रखने में मदद करता है। अगर कभी तनाव महसूस हो, तो एक केला जरूर खाएं।
वजन कंट्रोल करने में मददगार
केला खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। यह वजन को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
अगर आप जिम या वर्कआउट करते हैं, तो केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। यह मसल्स को भी रिकवर करने में मदद करता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com